Monday, April 28, 2025

राजद MLC विनोद जायसवाल की बढ़ी मुश्किलें, कर चोरी मामले में इनकम टैक्स की रेड

पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी माने जाने वाले राजद एमएलसी के घर इनकम टैक्स की रेड शुक्रवार हुई है। फिलहाल यह मामला कर चोरी का बताया जा रहा है।

राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के ठिकाने पर आज सुबह- सुबह आयकर विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची है। आयकर की टीम उनके पटना के बोरिंग स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची है। छापेमारी कोलकाता से आई आईटी की टीम कर रही है। राजद के विधान पार्षद शराब के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही राजद एमएलसी विनोद जायसवाल ने शराबबंदी का विरोध करते हुए कहा था कि – जब से शराबबंदी लागू हुई है तब से हजारों करोड़ रुपये बिहार सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा है। इसलिए इस शराबबंदी को तत्काल खत्म कर बिहार में शराब खोल देना चाहिए। बिहार के हित मे शराबबंदी खत्म होनी चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय