Saturday, May 11, 2024

यूपी में सपा-रालोद में हुआ गठबंधन, 7 सीट पर लड़ेगा रालोद, अखिलेश ने की घोषणा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। लोकसभा के आगामी चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। सपा अपने सहयोगी दल रालोद के लिए लोकसभा की सात सीटें छोड़ेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच शुक्रवार को हुई मुलाकात के दौरान सीट बंटवारे पर फैसला लिया गया। सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अखिलेश और जयंत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी फोटो शेयर की है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल साइट पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ तस्वीर पोस्ट की और कहा कि राष्ट्रीय लोकदल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई। जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं।

अखिलेश यादव के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए जयंत चौधरी ने लिखा कि राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।

रालोद प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद के मुखिया जयंत चौधरी के साथ बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि रालोद उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, रालोद किन-किन सीटों पर चुनाव लडे़गी, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है।

रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने भी पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीट बंटवारे की पुष्टि की। मिश्रा ने बताया कि सपा रालोद के लिए लोकसभा की सात सीटें छोड़ेगी। इसको लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बन गई है।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। उल्लेखनीय है कि पिछला लोकसभा चुनाव रालोद ने सपा और बसपा के साथ मिलकर लड़ा था। उस समय रालोद के लिए सिर्फ तीन सीटें छोड़ी गई थीं। पार्टी तीनों सीटें हार गई थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय