Saturday, May 18, 2024

सहारनपुर में रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि पर आज रालोद कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शो को अपनाने पर बल दिया।

आज कोर्ट रोड स्थित जिला कार्यालय पर रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर 58वी पुण्य तिथि मनाई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राव कैसर एवं प्रदेश महासचिव चौ.धीरसिंह ने कहा कि शास्त्री जी ईमानदारी एवं सादगी के ज़िंदा मिसाल थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

लाल बहादुर शास्त्री द्वारा जय जवान जय किसान का नारा सदियों सदियों तक भारत वर्ष के लिए सार्थक रहेगा। लाल बहादुर शास्त्री सादा जीवन उच्च विचार की साक्षार्थ मूर्ति थे। जिस समय देश अन्न के संकट से गुज़र रहा था। उस समय शास्त्री जी ने एक दिन का व्रत रख कर संकट से उभरने की प्रेरणा दी। 1965 में पाकिस्तान से हुए युद्ध शास्त्री जी के कुशल नेतृत्व में भारत ने विजय श्री हासिल की।

 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान, पंकज चौधरी, अतुल फ़ंदपुरी, मंजुल चावला, फ़रमान राव, जसमेर प्रधान, हरेंद्र चौधरी, फ़ख़रूल इस्लाम, अशोक चौधरी, राव मोहसीन, राव इकराम, राव नौशाद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय