Sunday, May 11, 2025

गाजियाबाद की लोनी में राष्ट्रीय लोक दल की रंजीता धामा विजयी -भाजपा की पुष्पा को 18109 वोटों से हराया

गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका निकाय चुनाव की गिनती खत्म हो गई है। करीब 18000 से अधिक वोटों से रंजीता धामा रालोद से जीत गई है।

राष्ट्रीय लोक दल की रंजीता धामा ने लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। रंजीता धामा 18 हजार 109 वोट से भाजपा की पुष्पा को हराया है।

लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद में मतगणना के प्रारंभ से ही राष्ट्रीय लोकदल की रंजीता धामा आगे चल रही थीं। जैसे-जैसे गिनती बढ़ती रही रंजीता धामा बढ़त बनाते हुए जीत की ओर बढ़ गईं। रालोद की रंजीता धामा ने भाजपा की पुष्पा को 18 हजार 109 वोट से हराकर जीत हासिल की है। जीत के बाद लोनी में राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। मतगणना स्थल के बाहर ढोल बजाकर कार्यकर्ता डांस कर रहे हैं। मिठाइयों का दौर भी शुरू हो गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय