Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में धर्मांतरण को लेकर हिंदू जागरण मंच का थाना टीपी नगर में हंगामा

मेरठ। धर्मांतरण को लेकर हिंदू जागरण मंच ने टीपी नगर थाने में हंगामा किया। आरोप है कि युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के लिए मारपीट की गई है। पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद मामला शांत हुआ।

हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष ललित गुप्ता ने बताया कि मलियाना निवासी युवती की शादी 2012 में हस्तिनापुर निवासी युवक से हुई थी। उनके घर में मुस्लिम युवक का आना जाना था।

आरोपी ने विवाहिता को फंसा लिया और 2016 में उसे लेकर मलियाना में रहने लगा। उसे शादी करने का झांसा दिया। हालांकि, जब महिला शादी के लिए कहती तो टाल जाता था। 30 अप्रैल, 2018 को महिला ने बेटी को जन्म दिया। उसके बाद से ही वह शादी के लिए दबाव बना रही थी।

आरोप है कि उसने धर्मांतरण करने के बाद शादी करने के लिए कहा, जिस पर महिला ने मना कर दिया था। इसके बाद से वह उसका उत्पीड़न करने लगा। छोटी-छोटी बातों पर पिटाई करता था। करीब आठ माह से युवक लापता है।

वह उसके घर भी गई थी, लेकिन परिवार के लोगों ने भगा दिया। रात महिला हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय