Friday, March 29, 2024

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी के पिताजी व आरएसएस नेता जयपाल सिंह का दु:खद निधन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे  जयपाल सिंह का आज सुबह दुखद निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शहर शमशान घाट पर कर दिया गया है।

सिसौली के डीएवी इंटर कालेज में लगभग 40 वर्षों तक शिक्षक रहे जयपाल सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी विभिन्न पदों पर काम किया है। वर्तमान में उनका परिवार जाट कालोनी में रह रहा है। उनके पुत्र रुपेंद्र सैनी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आरएसएस नेता जयपाल सिंह सैनी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज सुबह  उनके पुत्र रुपेंद्र सैनी ने जयपाल सिंह सैनी के निधन की जानकारी दी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी व आरएसएस नेता उनके आवास पर पहुंचे और दुख जताया।

इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा जाट कालोनी स्थित आवास से प्रारम्भ होकर शहर शमशान घाट पर पहुंची, जहां उनके पुत्र रुपेंद्र सैनी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, चेयरमैन पति गौरव स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता प्रदीप शर्मा,कुलदीप गोयल, संजय लखान, अशोक बाटला, अमरीश गोयल, राहुल गोयल, सचिन सिंघल, विनय मित्तल समेत भारी संख्या में बीजेपी और संघ के लोग मौजूद रहे।

स्वर्गीय जयपाल सिंह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के गुरु भी रहे थे। नरेश टिकैत ने भी  अपने गुरु जयपाल सिंह सैनी  के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  विगत 2 मार्च को भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत  जयपाल सिंह सैनी का स्वास्थ्य संबंधी कुशलक्षेम व उनका हालचाल जानने उनके निवास पर भी गए थे।

जयपाल सिंह की सिसौली एवं आसपास के क्षेत्र में उनकी छवि काफी अच्छी रही हैं। जयपाल सिंह  पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जैसे ही चौधरी नरेश टिकैत को गुरु जयपाल सैनी ने फोन कर अपनी बीमारी के बारे में बताया तो चौधरी नरेश टिकैत उनका हालचाल जानने जाट कॉलोनी स्थित उनके निवास स्थल पर पहुंचे थे। चौधरी नरेश टिकैत ने  कहा कि ऐसा विचारक सदियों में पैदा होता है। आप उनकी विचारधारा से कितने ही असहमत क्यों ना हो, वह आपको अपनी विचारधारा बार बार समझाते रहते थे। जयपाल सिंह आर एस एस के विभिन्न पदों पर भी लगभग 40 वर्ष तक कार्य कर चुके हैं। किसान नेता राजीव बालियान, चौधरी वीरेंद्र लाटियान, ओमपाल सिंह ने भी जयपाल सिंह सैनी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

रॉयल बुलेटिन परिवार भी स्वर्गीय जयपाल सिंह के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना करता है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
42,811SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय