Wednesday, April 9, 2025

मुज़फ्फरनगर में शाहपुर थानाध्यक्ष विनय शर्मा, रामराज थानाध्यक्ष सुनील शर्मा के तबादले, डीआईजी ने 21 दरोगा बदले

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में तैनात 21 उपनिरीक्षक के ट्रांसफर कर दिए हैं, जिसमें मुजफ्फरनगर में तैनात शाहपुर थानाध्यक्ष विनय शर्मा, रामराज थानाध्यक्ष सुनील शर्मा, सब इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा सहित कई सब इंस्पेक्टर के ट्रांसफर किए गए हैं।

डीआईजी ने सहारनपुर से अरविंद शर्मा, गौरव कुमार, राजकुमार यादव को शामली, अजय प्रसाद गौड व अमित कुमार को सहारनपुर से मुजफ़्फ़रनगर, एस आई के. प्रसाद व नवीन भाटी को मुजफ़्फ़रनगर से सहारनपुर, प्रवेश कुमार को मुजफ़्फ़रनगर से शामली, राकेश कुमार, रईस अहमद, अशोक कुमार, माजिद अली को मुजफ़्फ़रनगर से सहारनपुर, राकेश कुमार गौतम को मुजफ़्फ़रनगर से शामली, सुनील शर्मा, विनय शर्मा, संजय कुमार को मुजफ़्फ़रनगर से सहारनपुर, विनोद कुमार राघव मुजफ़्फ़रनगर से शामली, विपिन कुमार मुजफ़्फ़रनगर से शामली, मूलचंद त्यागी को मुजफ़्फ़रनगर से शामली डायल-112, जयकिशोर व धर्मेन्द्र कुमार को शामली से मुजफ़्फ़रनगर भेजा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय