Friday, April 18, 2025

सहारनपुर पुलिस ने हत्या के आरोप में वांछित गैंगस्टर/शातिर लुटेरे को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थानाक्षेत्र में बीती रात बेलड़ा पुलिया के समीप पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश को गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश मंसूरपुर थाने में हत्या के मामले में वांछित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह बड़गांव-देवबंद मार्ग के बेलड़ा पुलिया पर पुलिस टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान देवबंद की ओर से आ रहे संदिग्ध बाइक सवार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायर झोंकते हुए गन्ने के खेत में जाकर छुप गया। पुलिस ने गन्ने के खेत का घेराव करते हुए बदमाश को आत्म समर्पण करने के लिए कहा तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को बाईं टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायलावस्था में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
बदमाश की पहचान गौतम राठी उर्फ आजाद पुत्र अजन वीर सिंह निवासी सलेमपुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाश पर थाना मंसूरपुर में दर्ज  हत्या के मुकदमे में वांछित है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, तीन खोखा,एक जिन्दा कारतूस व बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में लापता प्रीति का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय