Sunday, April 20, 2025

हर जाति वर्ग की आवाज़ समाजवादी पार्टीः हरेन्द्र मलिक

 

मुज़फ्फरनगर(शाहपुर)। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रत्येक विधानसभा, ब्लाक व सेक्टर में क्षेत्रीय जनता की भागीदारी के साथ हो रहे सपा कार्यकर्ता सम्मेलन की कड़ी में बुढाना विधानसभा के कस्बा शाहपुर में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो व क्षेत्रीय जनता ने भागीदारी की। जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक द्वारा बुढाना विधानसभा क्षेत्र के कस्बा शाहपुर में समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर किसान के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम में शामिल हुए। सम्मेलन में सभी कार्यकर्ता को वोट बनवाने के लिये निर्देशित किया गया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव व मुज़फ्फरनगर लोकसभा प्रभारी हरेन्द्र मलिक ने कहा कि अंग्रेजो की फुट डालो राजनीति की सबसे बड़ी पैरोकार भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए हर हथकंडे अपना रही है। देश में नफरत को संसद तक पहुंचाने वाली भाजपा के लिए किसान मजदूर नोजवानो का हित मायने नही रखता इसलिए सभी जाति वर्ग के लोगो को देश की मजबूती के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आवाज़ को मजबूत करना होगा।

अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि देश की एकता भाईचारे की मजबूती के लिए भाजपा की नफरत की राजनीति से सभी को सावधान रहना होगा। भाजपा की नफरत का इलाज जनता के हाथों में है भाजपा की  सत्ता से विदाई करके समाजवादी पार्टी व इंडिया गठबंधन को मजबूत करे।

कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा की भाजपा सरकार में चन्द उद्योगपति जंहा मजबूत हो गए वंही किसान मजदूर नोजवानों की तरक्की रुक गयी है।किसान मजदूर नोजवान का भला केवल समाजवादी पार्टी के साथ है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में दरिंदगी: दबंग युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कार्यक्रम को सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी,सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी, सपा विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नज़र, वरिष्ठ नेता राजकिशोर शर्मा,सलीम मलिक ने भी सम्बोधित किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय