Wednesday, April 16, 2025

थाना भवन में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

थाना भवन। संत शिरोमणि रविदास जयंती नगर में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धार्मिक झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। नगरवासियों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया।

सुबह से ही नगर के नबीपुरा, माजरी, और रेती सराय स्थित संत रविदास मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हवन-पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी का भावपूर्ण स्मरण किया। दोपहर बाद बैंड-बाजों, डीजे और धार्मिक झांकियों से सजी शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व चेयरमैन संजय कुमार शर्मा ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और समाज में समरसता का संदेश देती हैं।

शामली में श्रीजी के जन्म कल्याणक पर भव्य शोभायात्रा, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

शोभायात्रा में संत रविदास, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, गौतम बुद्ध, डॉ. भीमराव अंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि कश्यप, ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले की झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। रत्ती सराय से निकली शोभायात्रा में संत रविदास, भारत माता, भगवान शिव और अन्य महापुरुषों की झांकियां शामिल रहीं।

मोहल्ला शाहविलायत से निकाली गई शोभायात्रा में संत रविदास, भीमराव अंबेडकर और गोरखनाथ के जीवन पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं। माजरी स्थित संत रविदास मंदिर से निकली शोभायात्रा में भी संत रविदास और महात्मा बुद्ध की झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं।

मुजफ्फरनगर एसएसपी की भोपा एसओ पर गिरी गाज, क्राइम ब्रांच भेजा

नगर में विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन संजय कुमार शर्मा ने केक काटकर संत रविदास जी की प्रतिमा का भोग लगाकर जयंती का शुभारंभ किया। इस दौरान हाजी राव जमशेद ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर नगरवासियों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें :  सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर बोले अखिलेश यादव -ऐतिहासिक विषयों पर बात नहीं करनी चाहिए !

शोभायात्रा में संजय कुमार शर्मा, जगमाल सैनी, बिट्टू प्रजापति, अरुण शर्मा, रजनीश उपाध्याय, संजय कश्यप, अनिल कुमार, जयभगवान, विनोद सैनी, दिनेश ऋषिराज, विनोद करसानिया, मास्टर अमन, रामलाल गौतम, कन्हैया सैनी, राहुल सैनी, इस्म सिंह, राजवीर सिंह, देशराज, रविंद्र, अंकित गौतम, मिंटू कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर में मिला एक और बंद मंदिर,स्वामी यशवीर ने कर दी घोषणा

नगर पंचायत द्वारा शोभायात्रा मार्गों की साफ-सफाई कर मार्ग पर चुना डलवाया गया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना और चौकी इंचार्ज इंद्रसेन के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था को संभाला।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय