Friday, April 25, 2025

सरधना विधायक ने 10 अक्टूबर के जन आंदोलन के लिए ग्रेनो के गांवों का किया दौरा

नोएडा। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन के लिए सरधना विधायक अतुल प्रधान ने ग्रेटर नोएडा के कई गांवों का दौरा कर 10 अक्टूबर को मेरठ कमिश्नरी पर होने वाले जन आन्दोलन में शामिल होने की जनता से अपील की।

 

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर देश में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरठ के सरधना से विधायक अतुल प्रधान ने 10 अक्टूबर को मेरठ कमिश्नरी पर होने वाले जन आन्दोलन को लेकर ग्रेटर नोएडा के डाबरा, रामपुर, लडपुरा सलेमपुर गुर्जर, नियाना, पीपलका, दाउदपुर, सिरसा, नवादा, अमरपुर, अटाई, ईमलिया, लुकसर सहित आदि गांवों में पंचायतें की।

[irp cats=”24”]

 

 

इस दौरान विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि मेरठ कमिश्नरी पर 10 अक्टूबर को महंगी शिक्षा, महंगा ईलाज, सरकारी स्कूलों की दुर्दशा, अस्पतालों में लूटमारी सहित अन्य समस्याओं से जनता त्रस्त है। पिछले दिनों भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर 10 दिन की भूख हड़ताल की थी लेकिन अब पिछले एक महीने से लगभग दो सौ से अधिक गांवों का दौरा कर आंदोलन को सफल बनाने के लिए दिन रात ताकत लगा दी हैं उसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के गांवों में पंचायत कर लोगों से आन्दोलन में पहुंचने की अपील की जा रही है।

 

 

इस दौरान किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विकास प्रधान और उपाध्यक्ष आलोक नागर ने कहा कि किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने इस जन आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। हजारों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग इस आंदोलन में शामिल होंगे।

 

 

इस मौके पर बृजेश भाटी, कृष्ण नागर, लोकेश भाटी, नरेंद्र भाटी, शुभम चेची, मनीष नागर, मनीष खारी, प्रदीप भाटी, जय चेची, अनुज नागर, अनिल कसाना, विपिन नागर, विकास भाटी, निक्की भाटी, जगत बीडीसी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय