Saturday, May 10, 2025

सौरभ राजपूत हत्याकांड: हत्यारोपी साहिल से जेल में सामान लेकर मिलने पहुंची नानी

मेरठ। सौरभ राजपूत की हत्या के मुख्य आरोपी उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल जेल में बंद हैं। जेल में बंद हत्यारोपी साहिल से मिलने के लिए आज उसकी नानी पहुंच गई। साहिल की नानी अपने साथ सामान भी ले गई थी।

 

मेरठ जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सौरभ हत्याकांड मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी साहिल से मिलने के लिए उसकी नानी पुष्पा आज जेल में पहुंची। नानी पुष्पा साहिल के लिए कपड़े और नमकीन लेकर जेल पहुंची। ऐसा पहली बार है जब साहिल या मुस्कान से मिलने कोई जेल पहुंचा है। साहिल की नानी ने कहा कि वो साहिल से मिलने जरूर आईं हैं लेकिन उन्हें सौरभ की मौत का बहुत दुख है। साहिल की नानी ने बताया कि उसकी याद आ रही थी।

 

 

बता दें जेल में साहिल के लंबे बालों को काट दिया गया है। साहिल और मुस्कान 19 मार्च से जेल में हैं। साहिल जेल में बैचेन है। उधर, मुस्कान से मिलने अभी तक कोई जेल में नहीं पहुंचा। दूसरी ओर, आज बुधवार को सौरभ राजपूत की ब्रह्मपुरी में शोक सभा का आयोजन हुआ। रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने उसे श्रद्धांजलि दी गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय