Monday, March 10, 2025

महाराष्ट्र के सोलापुर में ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, चार लोगों की मौत, सात घायल

सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के अक्कलकोट में नए साल के पहले दिन एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक परिवार के लोग स्कॉर्पियो कार में सवार होकर नए साल पर तीर्थ यात्रा के लिए गंगापुर जा रहे थे। कार जब अक्कलकोट के मिंदारगी पहुंची तो स्कॉर्पियो एक ट्रक से टकरा गई।

 

 

मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने 1.5 वर्ष से वांछित व 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

 

दुर्घटना में दो महिलाएं और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क के नीचे फुटपाथ पर उतर गई। घटना की जानकारी मिलते ही आपात सेवा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर आम लोगों की भी भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। आपात सहायता कर्मियों ने आम लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अक्कलकोट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

मुज़फ्फरनगर में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, माफियाओं में मचा हड़कंप

 

जहां घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित नांदेड़ जिले के निवासी थे और गंगापुर के दर्शन के लिए यात्रा पर निकले थे। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

नए साल के मौके पर हुई दुर्घटना से पीड़ित परिवारों के घरों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय