Saturday, April 19, 2025

नोएडा में एसपी के घर से लाखों के जेवरात व कीमती सामान चोरी,बदमाशों की तलाश जारी

नोएडा। बेखौफ चोरों ने आर्थिक अपराध शाखा में तैनात एक अपर पुलिस अधीक्षक के घर से लाखों रुपए कीमत के समान और जेवरात चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों के बारे में उन्हें ठोस जानकारी मिली है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
 

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा-दो क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक अपराध शाखा के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित के घर से देर रात को अज्ञात बदमाशों ने कीमती सामान और जेवरात चोरी कर लिया है। पुलिस के घर में चोरी की घटना होने से बीटा सेक्टर में रहने वाले अन्य लोग डरे व सहमे हुए है।

 

 

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को चोरों के बारे में अहम जानकारी मिली है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें :  मौसम विभाग ने फिर जारी किया हीट वेव का अलर्ट, 2 दिनों में ही पारा 41 डिग्री पार जाने की संभावना
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय