Monday, May 12, 2025

यूपी में 7 आईपीएस और 20 पीपीएस अफसरों के तबादले,यहा देखें लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। गुरुवार की सुबह सात आईपीएस अधिकारियों के साथ 20 पीपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए। इससे पहले बुधवार को 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई थी।

 

गाजीपुर: जेल के अंदर पीसीओ मामले में बड़ी कार्रवाई, जेल अधीक्षक निलंबित

जारी की गई सूची के अनुसार,उपेंद्र कुमार अग्रवाल – पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध से पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा, लखनऊ बनाए गए हैं। विनोद कुमार सिंह – पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा, लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त अपराध, कानपुर नगर बनाए गए हैं। अमित वर्मा – संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ से संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध, लखनऊ नियुक्त हुए हैं। बबलू कुमार – संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट से संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, पुलिस कमिश्नरेट बने हैं। प्रदीप कुमार – पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, वाराणसी बनाए गए हैं। एसम कासिम – पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश, लखनऊ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बने हैं। मनोज कुमार अवस्थी – पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर से पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था, पुलिस महानिदेशक लखनऊ नियुक्त किए गए हैं।

 

बिल गेट्स ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दोनों के बीच तकनीक समेत तमाम मुद्दों पर हुई चर्चा

एएसपी रैंक के 16 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती

अंजली विश्वकर्मा – कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त। शैव्या गोयल – नोएडा कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त। आदित्य – आगरा कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त। किरन यादव द्वितीय – लखनऊ कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त। डॉ. अमोल मुरकुट – लखनऊ कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त। पुष्कर वर्मा – प्रयागराज कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त। कुंवर आकाश सिंह – मुरादाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया। अनंत चंद्रशेखर – आजमगढ़ से चंदौली के अपर पुलिस अधीक्षक बने। अंशिका वर्मा – बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बनीं। अमरेंद्र सिंह – मुरादाबाद से कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाए गए। शुभम अग्रवाल – आजमगढ़ से भदोही के अपर पुलिस अधीक्षक बने। रल्लापल्ली वसंथ कुमार – गोरखपुर से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बने। अरुण कुमार सिंह – अयोध्या से मैनपुरी के अपर पुलिस अधीक्षक बने। व्योम बिंदल – मुजफ्फरनगर से सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक बने। भंवरे दीक्षा अरुण – अलीगढ़ से शाहजहांपुर में एएसपी ग्रामीण बनीं।

 

पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के धरने को क‍िया समाप्त, टेंटों को किया ध्वस्त

20 पीपीएस अधिकारियों के तबादले:

विकास चंद्र त्रिपाठी – एडीजी कानून-व्यवस्था के स्टाफ अफसर से बाराबंकी में एएसपी (उत्तरी) बनाए गए। डॉ. तेजवीर सिंह – भदोही से बुलंदशहर के एएसपी ग्रामीण बने। दिगंबर कुशवाहा – फतेहपुर से चंदौली में एएसपी ऑपरेशन बने। आरके गौतम – डीजीपी के पीआरओ से नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाए गए। प्रकाश कुमार – सीतापुर से खीरी में एएसपी पश्चिमी बने। आलोक सिंह प्रथम – एटीएस से सीतापुर में एएसपी उत्तरी बने। राम अरज – बिजनौर से प्रतीक्षारत किए गए। विनय कुमार सिंह प्रथम – चंदौली से बिजनौर में एएसपी ग्रामीण बने। अनिल कुमार प्रथम – मैनपुरी से पीटीएस गोरखपुर भेजे गए। अरुण कुमार सिंह तृतीय – अयोध्या से 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में तैनात हुए। कमल किशोर – एटा से अयोध्या में एएसपी इंटेलिजेंस बने। पवित्र मोहन त्रिपाठी – बहराइच हिंसा के बाद ईओडब्ल्यू भेजे गए। अलका धर्मराज – मेरठ से यूपीपीसीएल, आगरा भेजी गईं। संजय कुमार चतुर्थ – शाहजहांपुर से एएनटीएफ मुख्यालय भेजे गए। नीता चंद्रा – फिंगर प्रिंट ब्यूरो से प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात हुईं। अंशुमान मिश्रा – कुंभ मेला से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बने। प्रवीन सिंह चौहान – कुंभ मेला से 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज में भेजे गए। असीम चौधरी – कुंभ मेला से 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा में तैनात हुए। वंदना मिश्रा – 15वीं वाहिनी से सीबीसीआईडी, आगरा भेजी गईं। शुभा भास्कर – पुलिस मुख्यालय से एसएसएफ की प्रथम वाहिनी भेजी गईं।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय