Monday, February 24, 2025

सहारनपुर में तालाब में एक व्यक्ति की लाश मिलने पर फैली सनसनी

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में तालाब में एक व्यक्ति की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित एक तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव कई दिन पुराना लगा रहा है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि तालाब में शव मिला है, जिसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव कई पहचान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता लगेगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह भी पता चल सकेगा कि किसी ने हत्या कर शव तालाब में तो नहीं फेंका। एसपी सिटी का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय