Friday, May 10, 2024

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए : भगत सिंह वर्मा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
देवबंद। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कार्यालय पर एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था एकदम ठप्प है। बड़ा राज्य होने के कारण उत्तर प्रदेश गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अव्यवस्था की चपेट में है। यहां शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था नाम मात्र को है। सहारनपुर के जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में गंभीर बीमारियों का कोई इलाज नहीं है।
इसके लिए यहां के लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ या एम्स दिल्ली जाना पड़ता है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर 26 जिलों को मिलाकर बनने वाला पृथक पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे धनी राज्य होगा। जिसमें शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और सभी को शिक्षा और चिकित्सा नि:शुल्क होगी और बेरोजगारी महंगाई और गरीबी छूमंतर हो जाएगी। पृथक राज्य में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय देश में सबसे अधिक होगी। भगत सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण के लिए राज्य पुनर्गठन गठित करने की मांग की और मेरठ में तत्काल प्रभाव से हाई कोर्ट स्थापित करने की भी मांग की। यहां के 8 करोड लोगों को न्याय के लिए यहां से 600 किलोमीटर दूर प्रयागराज जाना पड़ता है।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से देश की भी उन्नति संभव है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। बैठक का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय मात्र ₹68215 है जबकि पड़ोसी छोटे राज्य हरियाणा में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय ₹239885 है।
आसिम मलिक ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर बनने वाले पृथक राज्य में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय देश ही नहीं दुनिया में कतर देश से भी अधिक होगी। बैठक में प्रदेश सचिव चौधरी ऋषिपाल गुर्जर, प्रधान मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम जहीरपुर, जिला मंत्री महबूब हसन, महानगर अध्यक्ष जहीर तुर्की, महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम उररहमान, सुमित वर्मा, ऋषभ चौधरी, शिवम चौधरी, सुधीर चौधरी, सुमित चौधरी, प्रवीण चौधरी, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, नरेश कुमार एडवोकेट, अजीत सिंह एडवोकेट आदि ने भाग लिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय