Friday, September 20, 2024

बरेली में घूम रहा सीरियल किलर, एक ही तरीके से 9 महिलाओं के मर्डर,एक गिरफ्तार

बरेली- उत्तर प्रदेश के बरेली में महिलाओं की सिलसिलेवार हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने छह महिलाओं की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने तीन दिन पहले ही उसका स्केच जारी कराया था।

एसपी साउथ मानुष पारीक के अनुसार आरोपी साइको किलर नवाबगंज गांव बाकरगंज सानुआ का रहने वाला कुलदीप कुमार है। नवाबगंज से शाही शीशगढ़ क्षेत्र में जाकर महिलाओं को टारगेट करता था। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या करता था। आरोपी की उम्र करीब 30 साल है। सभी घटनाएं उसने शाही शीशगढ़ क्षेत्र में की। पुलिस ने साइको किलर को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर ले जाकर उससे पूछताछ की। सभी महिलाओं की हत्या के बारे में डिटेल में जानकारी की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नवाबगंज के रहने वाले कुलदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका परिवार खेती-बाड़ी करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। जब वह छोटा था तो उसकी मां की मौत हो गई। वह सौतेली मां के व्यवहार से बहुत दुखी था। सौतेली मां उसका उत्पीड़न करती थी। उसे खाना नहीं देती थी। बात-बात में झगड़ा कर उसका गला दबाने की कोशिश करती थी। इस वजह से उसे सनक सवार हो गई। महिलाओं को लेकर उसमें हिंसा और गुस्सा बढ़ता गया। जिसकी वजह से वह साइको किलर बन गया।

नवाबगंज के रहने वाले साइको किलर की रिश्तेदारी शाही शीशगढ़ के दो गांव में हैं। उसकी बहन ब्याही है। साइको किलर ने एक बंगाली महिला के साथ शादी की थी। पूछताछ में महिला ने भी बताया कि वह झगड़ा करता था। उसका व्यवहार हिंसात्मक था। गला पकड़कर झगड़ा करने लगता था। साइको किलर ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया। उनमें सभी अधेड़ उम्र की थी। इसके अलावा सभी की गला दबाकर हत्या की गई। हत्या से पहले आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करता था। सभी महिलाएं घटना के दौरान अकेली थी। वह महिलाओं से पहले काफी देर तक बातचीत करता था। इसके बाद मौका मिलते ही उनकी हत्या कर देता था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय