Sunday, April 13, 2025

शिवपाल यादव का भाजपा पर तंज, बोले – गुजरात के लोगों को मिल रहे यूपी के ठेके

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल होता जा रहा है। गुजरात के लोगों को यहां लाकर बिठाया जा रहा है। सभी बड़े ठेके उनको दिए जा रहे हैं। यहां विकास कार्य ठप है।

बुधवार को लोक जागरण अभियान के अन्तर्गत बांदा में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

शिवपाल यादव ने कहा कि संविधान में दी गई संवैधानिक व्यवस्थाओं और मानवाधिकारों को भाजपा सरकार में क्षति पहुंचाई जा रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान-व्यापारी परेशान है। अपराध चरम पर है। भाजपा से मुक्ति के लिए 2024 में एकजुट होकर हमें समाजवादी पार्टी को जिताना है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के साथ समाजवाद की अवधारणा को दूषित किया जा रहा है। चुनाव प्रबन्धन की प्रक्रिया पर विशेष कानून बनाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। सभी को सामाजिक न्याय मिले इसके लिए भाजपा सरकार को जातीय जनगणना करानी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  सरकार का संकल्प किसी के साथ नहीं होगा अन्याय- योगी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय