Wednesday, May 14, 2025

जालौन में केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने किया मतदान, बोले-तीसरी बार बन रही भाजपा सरकार

जालौन। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह सात बजे से ही बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगी हुई है। केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा ने माधौगढ़ के बूथ नंबर 219 पर वोट डाला है।

वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर निकले केंद्रीय राज्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि इस बार फिर से लोगों का रुझान मोदी सरकार की तरफ़ दिख रहा है। केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जालौन-गरौठा-भोगनीपुर की लोकसभा सीट को लेकर मतदात जारी है। सुबह सात बजे से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से निकले हैं। वोटरों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। सुबह नौ बजे तक जिले में 12 प्रतिशत मतदान हुए है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय