Saturday, May 10, 2025

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले शिवराज, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार देर शाम दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री शाह से प्रदेश के विकास, कानून एवं व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। उनका अनेक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर प्रदेश के विकास के साथ ही कानून व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अन्य कई विषयों पर उनका स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय