Friday, May 9, 2025

जेल में बंद भाइयों को बहनों ने बांधी राखी, जेल प्रशासन ने की तैयारी

मेरठ। रक्षाबंधन के मौके पर जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें सुबह से ही जेल के बाहर पहुंच गई। इस दौरान मेरठ जेल के बाहर भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ जुटी हुई थी।

सैकड़ों की संख्या में बहने सुबह 7 बजे चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पंहुच गईं। जेल प्रशासन ने जेल परिसर के भीतर ही रक्षाबंधन पर्व मनाने का इंतजाम किया हुआ था। बहनों ने जेल में बंद भाइयों को राखी बांधी और रक्षा बंधन पर्व मनाया।

मेरठ जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा ने बताया कि कारागार परिसर में बंद भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने आने वाली महिलाओं के लिए इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जेल के बाहर पंडाल लगाए गए हैं। पेयजल की व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय