Saturday, April 20, 2024

वर्चस्व की लड़ाई में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग समेत छह आरोपित गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

रीवा। जिला मुख्यालय से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर स्थित लालगांव चौकी के क्योटी के समीप बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने सात में से छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें तीन नाबालिग हैं।

बताया जा रहा है कि वर्चस्व की लड़ाई में यह वारदात हुई है। युवक की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। युवक पर मनगवां थाने में दुष्कर्म का आरोप भी दर्ज हुआ था। इसके बाद सजा से बचने के लिए उसने उसी लड़की से शादी कर ली थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

घटना 19 मार्च की गढ़ थाना इलाके की है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। रीवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि मुख्य आरोपित अभी फरार है। उसे जल्द राउंडअप किया जाएगा। पकड़े गए आरोपितों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्योंथर निवासी मोहित साहू उम्र 18 वर्ष क्योटी फॉल घूमने गया था, जहां बदमाशों ने उसके साथ गालीगलौज की। इसके बाद विवाद बढ़ जाने के बाद युवक को चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज विवेक कुमार लाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। कारण यह है कि जिस समय युवकों का विवाद हो रहा था तो मृतक हमलावर बदमाशों का नाम लेकर पुकार रहा था।

घायल अवस्था में जब मोहित साहू को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे तो परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नाराज परिजनों ने जमकर अस्पताल में बवाल किया। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने इस मामले में बताया कि इस मामले में सात में से छह आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपितों में तीन नाबालिग हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय