Sunday, April 27, 2025

दिल्ली एनसीआर में गांजा की तस्करी में 3 महिलाएं समेत छह गिरफ्तार

नोएडा। दिल्ली एनसीआर के नोएडा सहित आसपास के अन्य जनपदों में सक्रिय होकर गांजे की बिक्री व तस्करी करने वाले एक गिरोह के छह लोगों को थाना बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छह लोगों में से तीन महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से 22 किलो 300 ग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त टोयोटा कोरोला व स्विफ्ट कार तथा 4970 रुपए नकद बरामद किया है। इनके गिरोह के अन्य सदस्य फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

 

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आज थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मनोहर झा पुत्र मोतीकान्त झा, सुमित कुमार पुत्र गजराम सिंह, सुमित त्यागी पुत्र विजय त्यागी, नेहा पत्नी हीरा लाल उर्फ मुकेश को तिगरी कट से गिरफ्तार किया।

[irp cats=”24”]

 

 

उन्होंने बताया कि इनकी निशादेही पर ममता पत्नी देवी दयाल व अनिता पत्नी स्व0 बिजेन्द्र को एमनाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से कुल 22 किलो 300 ग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त कार टोयोटा कोरोला व कार स्विफ्ट व 4970 नकद रूपये बरामद हुए है।

 

 

अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे उड़ीसा, बिहार व पंजाब समेत अन्य राज्यों से गांजा लाकर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न सोसायटियों व झुग्गी बस्ती के आसपास के लोगों को बेचते थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय