Monday, April 28, 2025

सपा ने मनाया अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन, दीर्घायु की कामना

मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन जिलेभर में मनाया गया। सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी गई और मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना कर दीर्घायु की कामना की गई। महिला व मंडलीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया गया।

सपा नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी विजय प्राप्त करके भाजपा की नफरती राजनीति और उनकी नीतियों से जनता को मुक्ति दिलाने को प्रतिबद्ध है। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सर्वसमाज का हित है। आज किसान, व्यापारी, उद्यमी सभी वर्ग परेशान हैं और भाजपा की सरकार से निजात चाहते हैं। अब सपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों से अवगत कराएंगे।

कार्यकर्ता घर-घर पहुचायेंगे समाजवादी विचाराधारा
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समय देश-प्रदेश के हालात छिपे नहीं हैं। आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। ऐसे में समाजवादी विचाराधारा घर-घर तक पहुंचाया जाएगा और लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी अधिक सीटें जीतेगी।

[irp cats=”24”]

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, परवेज खान, रोहित शुक्ला, मुन्नी यादव, सुनील सिंह पटेल, रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल, दामोदर मौर्या आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय