Monday, March 31, 2025

अखिलेश के ‘गौशाला में दुर्गंध’ बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अवधेश प्रसाद ने गौशाला को लेकर चल रही सियासत पर अपनी बात रखी।  उन्होंने कहा कि गाय का सम्मान सबको करना चाहिए। अखिलेश ने गौशाला को लेकर विवादित बयान दिया था। फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि गाय हिंदुओं की माता है और उसका सम्मान करना चाहिए। अवधेश प्रसाद ने कहा, “गाय हमारी माता है।

 

मुज़फ्फरनगर में एमडीए ने चलाया बुलडोजर, 23 बीघा ज़मीन पर कट रही कॉलोनी की ध्वस्त

 

हम उसकी पूजा करते हैं। मैं तो कहीं भी जाता हूं तो गाय को गुड़ खिलाता हूं और उसके पैर छूता हूं। गाय का सम्मान हर किसी को करना चाहिए। गाय हिंदू संस्कृति का अहम हिस्सा है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं गाय को माता मानता हूं। बाहर निकलता हूं तो उसे कुछ न कुछ खिलाता हूं। यह हमारी आस्था है।” बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गौशाला को लेकर विवादित बयान दिया था।

 

मुज़फ्फरनगर के शुक्रतीर्थ में बाढ़ रोकने के लिए सोलानी नदी के किनारे बनेगा बांध, बाढ से मिलेगा छुटकारा

 

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि भाजपा के लोग दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। यूपी की योगी सरकार प्रदेश में सांड पकड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा था कि कन्नौज में हमने भाईचारे की खुशबू फैलाई है। दूसरी तरफ भाजपा नफरत की बदबू फैलाती है। मैं कन्नौज के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे भाजपा द्वारा फैलाई गई इस दुर्गंध को दूर करें- कुछ हद तक यह पहले ही साफ हो चुकी है, लेकिन अगले चुनाव में इसे पूरी तरह से हटा दें ताकि कन्नौज का रुका हुआ विकास आगे बढ़ सके।

 

 

मुज़फ्फरनगर में सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, मां और बेटी घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे वापस

 

 

सपा प्रमुख ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि अगर मैं यह कहूं कि मेरे आदर्श योगी जी हैं, तो हम पगला जाएंगे। जरा सोचिए, मुझे किस तरह के कपड़े पहनने पड़ते। हमारे आदर्श कौन हैं? हमारे आदर्श लोहिया जी हैं। हम डॉ. बीआर अंबेडकर के रास्ते पर चलते हैं। हम नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलते हैं। हम समाजवादी विकास और समृद्धि के लिए प्रयास करते हैं।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय