Tuesday, April 29, 2025

सहारनपुर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौ.रूद्रसैन का स्वागत

समाजवादी। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सहारनपुर मंडल की तीनों लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य किया जायेगा, ताकि देश के लोकतंत्र व संविधान को बचाया जा सकंे।

 

सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसैन आज यहां दिल्ली रोड स्थित आवास पर अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमें जो सम्मान दिया है वास्तव में हम उनके हमेशा आभारी रहेंगे। यही नहीं पिताजी स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह के रहते हुए भी हमें समाजवादी पार्टी से लगातार सम्मान मिलने का कार्य हुआ है।

[irp cats=”24”]

 

चौ.यशपाल के पार्टी ज्वाइन करने के तुरंत बाद तत्कालीन पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का कार्य किया था, यही नहीं लगातार गंगोह विधानसभा से चुनाव लड़वाने का कार्य भी समाजवादी पार्टी के मुखिया ने हमेशा किया है। उनके लिए अब अखिलेश यादव का जो भी आदेश होगा उसको हर हाल में पूरा करने का कार्य किया जाएगा।

 

चौधरी रूद्रसैन ने आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि मंडल में तीन लोकसभा सीट आती हैं इन सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी को जीतने के लिए पूरे मनोयोग से मेहनत करने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर पुष्पेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसैन के निजि सचिव प्रवीन बन्दूखेड़ी, सोनू प्रधान नल्हेड़ा और अमित प्रधान नल्हेड़ा, सोनू चौधरी खरकड़ी, आकाश खटीक आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय