Tuesday, April 15, 2025

संविधान और महिला सशक्तिकरण पर विशेष फिल्म व नाटक का मंचन

देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र द्वारा भारतीय संविधान और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित फिल्म श्रृंखला के नवें एपिसोड का प्रदर्शन आज शाम सभागार में किया गया। इस लोकप्रिय धारावाहिक का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल ने किया है।

जन संवाद समिति के सतीश धौलाखंडी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर जानकारी दी और कहा कि संविधान पर आधारित पहले के सभी एपिसोड सामान्य जनों के लिए ज्ञानवर्धक साबित रहे हैं।

उन्होनें विकसित समाज की स्थापना में संविधान के महत्व और संविधान की मूल भावना व उसके उद्देश्य को आम लोगों तक पंहुचाये जाने की बात को नितांत आवश्यक बताया।

शुरुआत में कलाकारों ने जनगीत भी गाया। इसके बाद सफ़दर हाशमी द्वारा लिखित नाटक औरत नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों द्वारा इस नाटक के माध्यम से इस बात को शानदार तरीके के साथ दर्शाने का प्रयास किया गया कि महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में आगे हैं पर फिर भी कुछ पुरुष प्रधान समाज कहीं न कहीं उनकी प्रगति में अवरोध पैदा करने का यत्न करता है। महिलाओं की मानसिक, शारीरिक, नैतिक और बौद्धिक क्षमता बहुत समृद्ध होने के बाद भी उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

आये दिन सुनने को मिलता है कि नारी, चाहे वह बच्ची हो, लड़की हो, पत्नी हो, मां हो, उसे जब-तब समाज में शोषण और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उसे भाई की तुलना में अधिक काम करना पड़ता है। उसकी पढने-लिखने और आगे बढ़ने की आकांक्षाओं को सीमित किया जाता है। कारखानों में उसे कम वेतन और छंटनी का शिकार होना पड़ता है। ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। सड़कों पर अपमानित होना पड़ता है। समाज में अमूमन यह निरर्थक धारणा बनी रहती है कि उसका सौंदर्य और यौवन मात्र उपभोग के लिये ही है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। इस नाटक में विभिन्न किरदारों की भूमिका में अमित बहुखंडी, मेघा विलसन,अंशिका,विनीता रितुजंया,सैयद इक्देदार अली, व सतीश धौलाखंडी आदि पात्रों ने उत्कृष्ट रूप से अभिनय किया ।

यह भी पढ़ें :  अमेरिकी टैरिफ पर अमित शाह ने कहा, ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत

कार्यक्रम के आरम्भ में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम का संचालन इप्टा के उत्तराखण्ड अध्यक्ष डॉ. वी. के. डोभाल ने किया।

इस अवसर पर एस एस रजवार, अभि नंदा, लक्ष्मी प्रसाद बडोनी, डीके कांडपाल, अरुण कुमार असफल, राजीव अग्रवाल, कल्याण सिंह बुटोला, जय भगवान गोयल, हरिओम पाली, सुंदर सिंह बिष्ट, हिमांशु आहूजा, योगेंद्र सिंह नेगी, जगदीश सिंह महर, राकेश कुमार, विनोद सकलानी सहित शहर के अनेक रंगकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, सहित दून पुस्तकालय के कुछ युवा पाठक उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय