Friday, May 9, 2025

“जम्मू-कश्मीर सांस्कृतिक महोत्सव: सांस्कृतिक विरासत के रंग, पूज्य गुरुजी और उपराज्यपाल की विशेष उपस्थिति”

जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रवास के दौरान पूज्य गुरुदेव निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, जम्मू में भव्य जम्मू-कश्मीर सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया।

मुज़फ्फरनगर में शुगर मिल के गन्ना तौल लिपिक हड़ताल पर, मिल प्रशासन पर घटतौली का लगाया आरोप

इस अवसर पर मनोज सिन्हा (उप राज्यपाल, जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महंत रोहित शास्त्री (कार्यक्रम संयोजक), निवेदक अंकुश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूज्य गुरु जी एवं उपराज्यपाल का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया।

मुज़फ्फरनगर में शुगर मिल के गन्ना तौल लिपिक हड़ताल पर, मिल प्रशासन पर घटतौली का लगाया आरोप

तत्पश्चात, पूज्य गुरु जी एवं उपराज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता (अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद मेडिकल मिशन चेरिटेबल हॉस्पिटल, जम्मू), श्याम लाल शर्मा (विधायक, जम्मू उत्तर विधानसभा क्षेत्र), प्रो. बी. एन. त्रिपाठी (कुलपति, शेर ए कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, जम्मू) सहित कई विशिष्ट एवं सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

मुज़फ्फरनगर से लापता युवती का शव मेरठ में भोला झाल से मिला, 16 मार्च से थी गायब

अपने आशीर्वचन में पूज्य गुरुदेव ने कहा कि यह सांस्कृतिक महोत्सव जम्मू और कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं प्रस्तुत करने का एक सुंदर अवसर है। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल प्रदेश की लोककला, परंपराएं एवं संस्कारों को बल मिलेगा, बल्कि इससे युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा भी प्राप्त होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय