Tuesday, April 22, 2025

दिल्ली में तेज रफ्तार जगुआर कार कई वाहनों से टकराई, तीन लोग घायल

नई दिल्ली। दिल्ली कैंट क्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार जगुआर कार कई वाहनों से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चालक कार को लापरवाही से चला रहा था और रफ्तार काफी तेज थी।

 

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी रोहित मीणा ने कहा कि रविवार सुबह 4:55 बजे तीन वाहनों की दुर्घटना और तीन लोगों के घायल होने के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी।

 

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक घायलों को अस्पताल ले जाया जा चुका था।

 

डीसीपी ने बताया कि घायल कैब चालक की पहचान शकरपुर निवासी हरजीत सिंह के रूप में हुई। चालक और कैब में सवार अन्य दो लोगों की मेडिको-लीगल रिपोर्ट सुबह 8:32 बजे एम्स से मिली।

 

उन्होंने बताया कि जगुआर कार सरस्वती विहार के कोहाट एन्क्लेव निवासी सुशील पाहवा के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गई हैं।

यह भी पढ़ें :  मेयर महेश कुमार खिंची ने जर्जर इमारतों को सील करने के दिए निर्देश
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय