Monday, May 29, 2023

लोकसभा चुनाव को लेकर सपा की तैयारी तेज, जारी की प्रभारी व जिलाध्यक्षों की सूची

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टी की तैयारियों को तेज कर दिया है। रविवार को उन्होंने प्रदेश में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी। इसके साथ ही अखिलेश ने बूथ कमेटियों के गठन को लेकर लोकसभा प्रभारियों का भी एलान कर दिया है।

- Advertisement -

पार्टी की ओर से जारी सूची में अखिलेश यादव ने आगरा जिलाध्यक्ष आजाद सिंह जाटव, बाँदा मधुसूदन कुशवाहा, कानपुर ग्रामीण मुनीन्द्र शुक्ला, कानपुर नगर महानगर अध्यक्ष फजल महमूद, जालौन जिलाध्यक्ष दीप राज गुर्जर, जौनपुर डा० अवधनाथ पाल, गाजीपुर गोपाल यादव, सन्तकबीर नगर अब्दुल कलाम, अम्बेडकरनगर जंग वहादुर, महराजगंज विद्या सागर, महोबा शोभा लाल, ललितपुर नेपाल सिंह, बिजनौर अनिल सिंह, एटा परवेज जुबेरी, एटा जिला महासचिव भूपेन्द्र प्रजापति, बलिया जिलाध्यक्ष राजमंगल, अमरोहा मस्तराम, अमरोहा जिला महासचिव चन्द्रपाल सैनी, बस्ती जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ श्विधायकश्, कुशीनगर शुकरूल्लाह अंसारी, इलाहाबाद गंगापार अनिल यादव, मऊ दूधनाथ, कानपुर देहात अरूण कुमार बब्लू राजाश्, इलाहाबाद जमुनापार पप्पू लाल निषाद, कासगंज विक्रम सिंह, गौतमबुद्धनगर सुधीर भाटी व उन्नाव राजेश यादव जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

बूथ कमेटियां बनाने को लोकसभा प्रभारी नामित

- Advertisement -

अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रभारियों की घोषणा की है। उन्होंने लोकसभा प्रभारियों को पांच जून तक बूथ कमेटियां बनाकर चुनाव तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय