Thursday, June 1, 2023

कैराना में पुरानी रंजिश के चलते गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

कैराना। गांव भूरा में पुरानी रंजिश के चलते घर मे घुसकर युवक व किशोरी को गोली मार कर घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त तमंचे सहित कारतूस बरामद किए गए।
गत शनिवार को गांव भूरा में रंजिश के चलते एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के घर में घुसकर फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया था। जिसमें घर मे मौजूद युवक श्यामलाल और महिलाओं पर हमला कर दिया था। इस दौरान श्यामलाल व उसकी चचेरी बहन अनुष्का गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
मामले में घायल किशोरी के पिता आनंद की ओर से पंकज, अंकित व राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद करते हुए चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,212FollowersFollow
33,332SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय