Monday, May 20, 2024

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 155 रनों से हराया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

पल्लेकेले – चरिथ असलंका नाबाद 97 रन, कुसल मेंडिस 61, सदीरा समराविक्रमा 52 और जनित लियानगे 50 रनों की अर्धशतकीय पारियों और उसके बाद वानिंदु हसरंगा चार विकेट की बदौलत श्रीलंका ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में रविवार को अफगानिस्तान को 155 रनों से हरा दिया है।

309 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने सातवें ओवर में सलामी बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज आठ रन का विकेट गंवा दिया। इब्राहिम जदरान और रहमत शाह ने अफगानी पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिये 97 रन जोड़े। इब्राहिम जदरान ने 76 गेंदों में 54 रन और रहमत शाह ने 69 गेंदों में सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। एक समय 30वें ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 146 रन पर चार विकेट था।इसके बाद अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे नहीं टीक सका छह खिलाड़ी मात्र सात रन जोड़कर पवेलियन लौट गये और पूरी टीम 33.5 ओवर में 153 रन पर सिमट गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट लिये। असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका को दो-दाे विकेट मिले। प्रमोद मदुशन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

आज यहां श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और पथुम निसंका और अविष्का फर्नांडो की सलामी जोड़ी टीम के 36 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। निसंका 18 रन और अविष्का पांच रन बनाकर आउट हुये।

कुसल मेंडिस और सदीरा समराविक्रमा ने श्रीलंका की पारी को संभाला। मेंडिस 61 रन और समराविक्रमा 52 रन बनाकर आउट हुये। चरिथ असलंका तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 74 गेंदों में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाये। जनित लियानगे 50 रन और वानिंदु हसरंगा 14 रन बनाकर आउट हुये। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 308 रन का स्कोर खड़ा किया।

अफगानिस्तान की ओर से अजमतउल्लाह उमरजई ने तीन विकेट लिये। फजलहक फारूकी, नूर अहमद और क्वैस अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय