Friday, July 26, 2024

मुजफ्फरनगर में एसएसपी ने किया शहर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम गार्द द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी, जिसके पश्चात द्वारा महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया, जिसमें पीडि़ता का नाम, पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के उल्लेखित विवरण के सम्बन्ध में जानकारी की गयी, तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, मेस, स्वच्छ पानी की उपलब्धता आदि का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई व रख-रखाव का निरीक्षण किया तथा शस्त्रों को खुलवाकर उनके विषय में जानकारी ली गई साथ ही थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

एसएसपी द्वारा त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-1० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-1० अपराधियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एवं खनन, शराब, अवैध मादक पदार्थ तस्कर, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चैकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, इसके उपरान्त द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने पीने की व्यवस्था के लिए संचालित मेस का निरीक्षण किया गया, जिसमें मेस की साफ-सफाई संतोषजनक मिली साथ ही मेस में भोजन की गुणवत्ता बढाने तथा प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में खडे माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पर नियुक्त ग्राम प्रहरियों को कम्बल वितरित किए गए तथा समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकारी की तथा उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय