Monday, April 28, 2025

पांच नवंबर से शुरू होकर आठ नवंबर को होगा छठ पर्व संपन्न

जगदलपुर। बस्तर जिले में भी चार दिनों तक चलने वाले छठ पर्व की शुरुआत पांच नवंबर से होगी, पूजा करने श्रद्धालु नदी और तालाबों पर पहुंचेंगे। नगर निगम महादेव घाट, दलपत सागर और गंगा मुंडा की सफाई लगभग पूरी कर ली गई है। मंगलवार को नहाय-खाय से शुरू होगा, बुधवार को व्रती खरना अनुष्ठान करेंगी। गुरुवार को अस्तांचलगामी सूर्य को व शुक्रवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा।

पहले दिन व्रती महिलाएं इंद्रावती नदी व गंगा मुंडा, दलपत तालाब में स्नान कर अरवा चावल व चने की दाल के साथ देसी घी में बनी सब्जी खाएंगे, अगले दिन खरना किया जाएगी। महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। गुरुवार को डूबते तथा शुक्रवार 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पर्व संपन्न होगा। निगम के एमआईसी सदस्य नरसिंह राव ने बताया कि घाटों की सफाई पूरी कर ली गई है। तैयारियों को लेकर निगम के एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, योगेंद्र पांडे, सहित अजय बनिक, विनय शर्मा, दामोदर, शक्ति ने अवलाेकन किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय