Saturday, April 26, 2025

सड़क हादसे में घायल भाजपा नेता का प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लिया हालचाल, बोले- अस्पताल में मिल रहा समुचित इलाज

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है और संबंधित मंत्री व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बराबर जमीनी हकीकत भी देख रहे हैं। इसीलिए उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समुचित इलाज मिल रहा है। उन्होंने मंगलवार को खुद हैलट अस्पताल के कई वार्डों का निरीक्षण कर पाया कि इलाज से मरीज संतुष्ट हैं। चौधरी सड़क दुर्घटना में घायल पार्टी नेता मनोज कांत मिश्रा का हालचाल लेने भी वह मंगलवार को कानपुर पहुंचे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके बाद हैलट अस्पताल पहुंचे। यहां पर भाजपा नेता मनोज कांत मिश्रा भर्ती थे। वह सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गये थे। हादसे में चोटिल उनके पांच परिजनों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मनोज की भाभी कुसुम मिश्रा की मौत हो गई है। भूपेन्द्र चौधरी ने उनकी भाभी के प्रति शोक संवेदना भी व्यक्त की।

प्रदेश अध्यक्ष ने डॉक्टरों से भी उनका हालचाल लिया और साथ में आसपास जो अन्य मरीज थे उनका भी हालचाल लिया। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि इन सभी मरीजों का भी ठीक प्रकार से इलाज किया जाए और व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। इस दौरान क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष सुनील बाजाज, विधायक सुरेंद्र मैथानी, कमलावती सिंह, वीरेश त्रिपाठी, अवधेश सोनकर, संतोष शुक्ला, कौशलेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय