Tuesday, May 21, 2024

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी: मान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए भगवंत मान ने कहा कि उन्हे शनिवार की रात ही उसके रोडे गांव में छुपे होने की सूचना मिल गई थी लेकिन वह नहीं चाहते थे कि कोई खून खराबा हो। उन्होने कहा कि वह रात भर जाग कर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। उन्होने पुलिस प्रशासन को पूरी सतर्कता का प्रयोग करने की हिदायत की थी।

मान ने कहा कि कुछ महीने पहले कुछ लोगों ने राज्य में कानून व्यवस्था विगाड़ने की कोशिश की थी। उन्होने युवकों को हाथों में हथियार थमाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ गुरू महाराज की पालकी साहिब की आड़ मे अजनाला के पुलिस थाने में घुस गया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होने कहा कि हम चाहते तो उसी दिन उसे गिरफ्तार कर सकते थे लेकिन हम नहीं चाहते कि किसी प्रकार का खूनखराबा हो। उन्होने कहा कि पुलिस के कुछ जवान घायल हो गए थे लेकिन पुलिस ने पूरे संयम से स्थिति पर नियंत्रण रखा और आखिर आज अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया मुख्य मंत्री ने कहा कि निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाएगी लेकिन कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। क्योंकि हम प्रतिशोध की राजनीति नहीं करते। उन्होने कहा कि देश की आजाद करवाने में पंजाबियों का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। कुछ दिन पहले ही जम्मू कश्मीर में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए पंजाब के चार जवान शहीद हुए हैं।

उन्होने कहा कि पंजाब ने हमेशा देश को लीड किया है, चाहे वह अनाज का क्षेत्र हो या फिर देश की सुरक्षा का। उन्होने कहा कि वह पंजाब की साढे तीन करोड़ जनता को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि राज्य का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।

मान ने कहा कि हम राज्य के युवाओं को बेहतर भविष्य देने के लिए उनके हाथों में लैपटॉप, डिग्रीयां, स्वर्ण पदक, कांस्य पदक देना चाहते हैं लेकिन कुछ लोग युवाओं को हथियार थमाने की कोशिश कर रहे हैं और आशंका है कि वह फिर से ऐसा ही करेंगे लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होने कहा कि जिस दिन पंजाब देश का नंबर वन राज्य बन गया उसी दिन भारत दुनिया का नंबर वद देश बन जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय