Sunday, February 23, 2025

नोएडा के 35 सेक्टरों में सर्फेस पार्किंग शुरू, दोपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए शुल्क निर्धारित 

नोएडा। नोएडा के तीन क्लस्टरों में सर्फेस पार्किंग शुरू कर दी गई है। ये पार्किंग नोएडा के 35 सेक्टरों में शुरू की गई है। बाकी बचे दो क्लस्टरों में जल्द पार्किंग शुरू की जाएगी। पार्किंग की दर भी निर्धारित कर दी गई है। इसमें दो पहिया वाहनों के लिए पहले दो घंटे के लिए 10 रुपए और अगले एक घंटे के लिए 5 रुपए अतिरिक्त देना होगा। इसके अलावा पूरे दिन के लिए 40 रुपए और मंथली पास 500 रुपए में बनेगा।
वहीं चार पहिया वाहनों के लिए पहले दो घंटे के लिए 20 रुपए, अतिरिक्त एक घंटे के लिए 10 रुपए और पूरे दिन के लिए 80 रुपए और मंथली पास 1500 रुपए किया गया है। इसके अलावा बस और ट्रक के लिए पहले दो घंटे के लिए 40 रुपए इसके बाद एक घंटे लिए 20 रुपए और पूरे दिन के लिए 200 रुपए चार्ज किया जाएगा। बस और ट्रक के लिए मंथली रेट नहीं लिया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि क्लस्टर-1 मे सेक्टर-2,6,8,15,16,25,27,29,30,41,50,51,61 और 104 शामिल है। इस सेक्टर में एमजी इंफ्रा सॉल्यूशन कंपनी पार्किंग का काम देखेगी। क्लस्टर-3 में सेक्टर-33,54,57,58,59,60,125,126,127,132,135,144 शामिल है। इन सेक्टरों में माइल स्टोन सिक्योरिटी प्लेसमेंट सर्विस काम देखेगी। क्लस्टर-8 में सेक्टर-74,75,76,77,78,79,94,104,120 शामिल है। यहां आयुष पार्किंग सर्विस यहां पार्किंग देखेगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय