Wednesday, May 7, 2025

मेरठ नगर निगम में फायरिंग मामला: बीजेपी पार्षद रविन्द्र समेत तीन गिरफ्तार, कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

मेरठ। मेरठ में नगर निगम कार्यालय में फायरिंग करने का आरोपी भाजपा पार्षद समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद कर्मचारी संघ और सफाई यूनियन ने हड़ताल का एलान कर दिया था। लेकिन अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के अनुसार, जब कर्मचारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिली, तो उन्होंने हड़ताल वापस ले ली। मेरठ में गुरुवार को सूरजकुंड स्थित नगर निगम कार्यालय उस वक्त जंग का मैदान बन गया जब दिनदहाड़े करीब 15-20 लोगों ने हमला बोल दिया।

 

लखनऊ में वाजपेयी कचौड़ी भंडार पर जीएसटी ने मारा छापा, पिछले साल लग गई थी आग

 

 

लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने फायरिंग भी की, जिसमें एक कर्मचारी के पैर में गोली लग गई। इस मामले में पुलिस ने देर रात भाजपा पार्षद रविन्द्र कुमार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। निगम में अफरा-तफरी का माहौल घटना के बाद निगम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारी संघ और सफाई यूनियन ने हड़ताल का एलान कर दिया, लेकिन अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के अनुसार, जब कर्मचारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिली, तो उन्होंने हड़ताल वापस ले ली। पुलिस ने बताया कि वादी अविनाश, जो लावड़ थाना इंचौली का निवासी है, अपने अफसरों और कर्मचारियों के साथ निगम कार्यालय में काम कर रहा था, तभी हमला हुआ। हमलावरों ने जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की, जिससे वादी घायल हो गया।

 

 

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर लटकी तलवार, 1994 में किया गया आवंटन होगा निरस्त

 

थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा संख्या 79/2025 में बीएनएस की धारा 3(5), 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 121(1), 352, 351(2), सीएलए एक्ट की धारा 7 और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी टीम ने आरोपी बीजेपी पार्षद रविन्द्र को मौके से ही दबोच लिया, जबकि दो अन्य आरोपियों-अखिल डागर और अंकुश शर्मा उर्फ विनित—को किला रोड मिलिट्री फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय