Monday, March 31, 2025

मेरठ में तांत्रिक ने किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ। तांत्रिक ने साथी के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। रमाला थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में एक घर में एक तांत्रिक दो दिन से तंत्र विद्या कर रहा था।

रविवार रात तांत्रिक ने पीड़िता के माता-पिता को कहीं घर से बाहर पूजा करने के लिए भेज दिया। पीड़िता के माता-पिता किशोरी को घर पर अकेली छोड़कर पूजा अर्चना करने चले गए। इसी दौरान तांत्रिक ने मौके का फायदा उठाकर अपने एक साथी को किशोरी के घर पर बुला लिया। दोनों आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जब किशोरी के माता.पिता घर पहुंचे तो किशोरी ने घटना की जानकारी उन्हें दी।

किशोरी के परिजनों ने थाने में पहुंचकर घटना की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी तांत्रिक सुरेन्द्र व उसके साथी अमन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय