Sunday, May 18, 2025

खतौली में ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की मौत

खतौली। गंग नहर रेलवे पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। किशोर मानसिक रूप से विकृत बताया जा रहा है। रविवार की सुबह गंग नहर रेलवे पुल के रेल लाईन के समीप ट्रेन की चपेट में आए किशोर का शव पड़ा मिलने से सनसनी फ़ैल गई।

 

शव को देख मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव की पहचान का प्रयास किया गया। मृतक की पहचान गांव पु_ा निवासी राजू पुत्र कैलाश के रूप में हुई। स्वजन भी मौके पर पहुंच गए।

 

 

किशोर की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि राजू की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह शनिवार की शाम घर से निकला था। उसकी तलाश की गई,लेकिन सुराग नहीं लगा।

 

 

सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पास पड़ा होने की जानकारी मिली। सीओ राम आशीष यादव का कहना है कि संभवत किशोर रेलवे लाइन के पास घूमते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय