Monday, May 19, 2025

गाजियाबाद में बंदर भगाने के दौरान करंट की चपेट में आया किशोर

गाजियाबाद। 11 हजार की बिजली की लाइन काफी नीची होने के चलते पेड़ों से छू रही थी। बारिश में गीले होने से पेड़ में करंट उतर रहा था। जैसे ही किशोर ने पेड़ को छुआ, करंट ने उन्हें चपेट में ले लिया।

 

गांव पलवाड़ा में खेत से बंदर भगाने के दौरान शुक्रवार को 16 वर्षीय अमन पास के बाग में बिजली की लाइन नीची होने के कारण करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसकी मेरठ ले जाने के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

 

अमन शुक्रवार को अपने खेतों पर फसल की रखवाली करने के लिए गया था, जहां अचानक बंदरों का झुंड पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाने लगा। अमन बंदरों को भगाते हुए पड़ोस के बाग में पहुंच गया। जहां ऊपर से गुजर रही 11 हजार की बिजली की लाइन काफी नीची होने के चलते पेड़ों से छू रही थी। बारिश में गीले होने से पेड़ में करंट उतर रहा था। जैसे ही अमन ने पेड़ को छुआ, करंट ने उन्हें चपेट में ले लिया।

 

 

जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसकी चींख सुनकर आस पास के खेतों में मौजूद किसान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उन्हें किसी तरह वहां से हटाते हुए परिजनों को सूचना दी। जिन्हें तुरंत ही स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने गंभीर स्थिति में अमन को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक का शव घर पर आते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय