Monday, April 21, 2025

कानपुर से किशोरी का किया अपहरण, मुजफ्फरनगर में की दुष्कर्म की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। कानपुर में एक युवक ने पहले एक किशोरी का अपहरण किया फिर उसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी की धर पकड़ शुरु कर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर, उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को बरामद कर, उसकी मेडिकल जांच करवायी जा रही है। पुलिस मामले पर तेजी से कार्रवाई कर रही है।

पूरा मामला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र का है, यहां एक गांव में पड़ोसी महिला किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। इसके बाद किशोरी अपने घर वापस नहीं लौटी। वहीं किशोरी के घर वालों ने काफी खोजबीन की, पड़ोसी महिला के घर पर भी जाकर देखा। जब किशोरी नहीं मिली तो परिजनों ने चरथावल थाने में जाकर नूरुद्दीन और उसकी मां बिल्कीस को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया।

बस स्टैंड से गिरफ्तार हुआ आरोपी

परिजनों के आरोप के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस टीम ने आरोपी नूरुद्दीन को मुजफ्फरनगर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया। पीड़िता के पिता के आरोप लगाते हुए कहा कि नूरुद्दीन ने उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले पर सीओ सदर यतेंद्र नागर ने बताया कि घटना के मुकदमे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में घरेलू कलह बनी काल, भाजपा नेता की भाभी ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय