Wednesday, April 2, 2025

गाजियाबाद में तापमान 40 डिग्री के पार, लू दिखाने लगी असर

गाजियाबाद। एक बार फिर से गाजियाबाद का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। दिन भर गर्मी और सूरज की तपिश के बीच लू भी अपना असर दिखा रही है। दोपहर को गर्मी के कारण सड़के और बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और लू से बचने की एडवाइजरी जारी की है। पशु चिकित्सकों ने पालतू पशुओं को लू और गर्मी से बचाव के लिए उनको शेड या घरों के भीतर बांधने के ​लिए कहा है। गर्मी का आलम ये है कि सुबह दस बजे से धूप की तपिश तेज हो रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि आने वाले दो दिन के भीतर तापमान में और बढ़ोतरी होगी। तापमान बढ़ने से गर्मी और परेशान करेगी।

 

पूरे एनसीआर में भीषण गर्मी

 

गर्मी से गाजियाबाद के अलावा पूरे एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक गर्मी पूरे चरम पर होती है। दिन में सूरज की तपिश और लू का असर इतना अधिक है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। गर्मी की ​तपिश और लू का असर देर शाम तक देखने को मिल रहा है।

 

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार को दिन का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा और रात का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि मौसम शुष्क होने के चलते तापमान में और बढ़ोतरी होगी। दो से तीन डिग्री तक दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है। दिन में लू का असर रहेगा। जिसके चलते गर्मी परेशान करेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय