Friday, May 9, 2025

ग्रेटर नोएडा में युवक पर मंदिर के पुजारी ने किया चाकू से हमला

ग्रेटर नोएडा। थाना बादलपुर क्षेत्र के कचौड़ा गांव में स्थित एक मंदिर के पुजारी ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोहित नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ड्यूटी करके घर लौट रहा था। घर के बाहर एक मंदिर है, जहां पर रहने वाले पुजारी प्रेमनाथ ने उसे देखते ही गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने गाली देने से रोका तो उसने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुजारी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय