Sunday, April 27, 2025

आतंकियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों पर की गोलीबारी, दोनों युवक घायल 

बडगाम। बडगाम जिले के मजहामा मगाम इलाके में शुक्रवार रात को आतंकियों ने दो गैर-स्थानीय व्यक्तियों पर गोलीबारी की। जिसके चलते दोनों घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आज रात मजहामा के पास दो गैर-स्थानीय लोगों पर गोलीबारी की जिससे दोनों व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों की पहचान संजय और उस्मान के रूप में हुई है। दोनों यूपी के रहने वाले हैं। वह दोनों जल जीवन परियोजना में श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं।

वहीं हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय