Saturday, May 17, 2025

आगरा में किशाेरी से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्त से बाहर

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के एत्माद्दौला क्षेत्र मे एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक अबोध बालिका के साथ बलात्कार किया। आरोपी की तलाश की जा रही है

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार में दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्ची घर से दुकान पर सामान लेने गई थी। वहां पर आरोपी प्रदीप उर्फ अरविन्द ने बालिका को देखा और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पास के एक खाली मकान में ले गया। वहां पर उसने बालिका के साथ रेप किया और उसे वहीं पर छोड़कर भाग गया। काफी देर बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। घर पर परिजनों ने देखा तो उसके कपड़े खून से सने हुए थे।

 

बच्ची ने परिजनों को पूरी घटना बताई। घर वाले बच्ची को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि आरोपी युवक अपने जीजा के घर पर रहता था। घटना के बाद से वह फरार है, उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय