Friday, May 9, 2025

तंत्र-मंत्र की सिद्धी पाने के लिए महिला की कब्र खोदकर शव निकालने वाले आरोपित गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में छुरा थाना इलाके के सिवनी गांव तंत्र-मंत्र की सिद्धी पाने के लिए महिला की कब्र खोदकर शव निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक इस मामले की शिकायत मृत महिला के पति कृषक भुखन विश्वकर्मा ने थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक उसकी 55 साल की पत्नी सुनेती की मौत 22 सितंबर को हुई थी। दो दिन बाद जब उसके कब्र के पास गए तो देखा कि वहां की मिट्टी हटाई गई थी। साथ ही पास में ही तंत्र-मंत्र से संबंधित चीजें भी थी। कुछ दिनों पहले सिवनी गांव के निशानी भुखन विश्वकर्मा की पत्नी सुनेती की मौत होने के बाद उनके शव को दफनाया गया था जिसके बाद गांव के ही दो व्यक्तियों ने महिला के शव को कब्र से बाहर निकालकर तांत्रिक पूजा की।

शिकायत के बाद छुरा पुलिस ने जांच शुरु की। जांच में ये बात सामने आई कि जिस दिन घटना हुई उस दिन दो लोग नंदे राम यादव और जगेसर राम को फावड़ा लेकर कब्रिस्तान की ओर जाते देखा गया था। पुलिस ने कड़ाई से उनसे पूछताछ की तो दोनों ने तंत्र सिद्धि के लिए कब्र खोदने की बात स्वीकारी की।जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को आज को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश दी है। मामला शांत होने पर पुलिस ने खुदी हुई कब्र को ठीक करवाया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय