Tuesday, April 22, 2025

हाथरस में स्टेज पर बैठी दुल्हन ने दिखाया दबंग अंदाज़, रिवॉल्वर से हवा में दागी 4 गोलियां, वीडियो वायरल

हाथरस। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आज कल जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टेज पर बैठी एक दुल्हन रिवॉल्वर से हवा में एक के बाद एक 4 गोलियां दागती देखी जा सकती है। साथ में दूल्हा भी बैठा नजर आ रहा है।

जानकरी के अनुसार, यह वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर के एक गेस्ट हाउस का है। यहां बीते शुक्रवार को शादी थी। इसी दौरान यह वीडियो बनायीं गई।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं और दुल्हन के बराबर में एक युवक खड़ा है। वो ही दुल्हन को यह रिवाल्वर पकड़ाता है जिसके बाद दुल्हन हवा में चार राउंड फायर करती है।

फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और जल्द ही दुल्हन के परिवार के लोगों से भी पूछताछ करेगी।

 

यह भी पढ़ें :  शामली में पत्नी से विवाद के चलते युवक ने महिला थाने के बाहर खाया ज़हरीला पदार्थ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय