Saturday, May 10, 2025

ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने वाला शातिर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक फर्स्ट थाना पुलिस ने लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

आरोपी अपने गैंग के साथ मिलकर लोगों को लिफ्ट देकर उनसे मारपीट करके लूटपाट करता था। फिर, पीड़ित को सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो जाता था। पकड़े गए शातिर पर अलग-अलग थानों में 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

मनोज को दनकौर रोड के बूढ़ा घरबरा कट के पास से एक अवैध असलहा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ 15,000 का इनाम भी घोषित था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय